छत्तीसगढ़
Trending

नारायणपुर में जवानों से मिले मुख्यमंत्री साय, सुरक्षा बलों का बढ़ाया हौसला, साथ किया रात्रि भोज

रायपुर, 31 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर प्रवास के दौरान आईटीबीपी बटालियन परिसर में आईटीबीपी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ के जवानों व अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बस्तर में शांति और सुरक्षा स्थापित करने में जवानों के योगदान की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने जवानों के साथ रात्रि भोज भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद के कारण बस्तर के कई इलाके लंबे समय तक विकास से वंचित रहे, लेकिन जवानों के साहस और पराक्रम से अब यहां शांति का माहौल बना है और विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जवानों के कल्याण और सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयासों से अब बस्तर में हिंसा की जगह सामान्य जनजीवन लौट रहा है। गांवों में चहल-पहल, स्कूलों में पढ़ाई और सांस्कृतिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं।

कार्यक्रम में जवानों को उपहार भेंट किए गए और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न दिया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button