छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हो रही रंगारंग प्रस्तुति, महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त थोड़ी ही देर में होंगी जारी…

रायपुर, 2 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम है। परम्परागत ग्रामीण परिवेश में मुख्यमंत्री निवास सजा है। तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री निवास में महिलाएं तिहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी किया है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारम्परिक खेलकूदों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में तीजा पोरा , महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री निवास पहुंची माताओं बहनों,में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button