छत्तीसगढ़
Trending

स्कूटी पंक्चर का फायदा उठाकर भाई-बहन से छीनी चेन, फिर बैंक में गिरवी रख 80 हजार का लोन लिया, 2 शातिर गिरफ्तार

बिलासपुर, 27 मार्च 2026। बिलासपुर में चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लूटी गई चेन को निजी बैंक में गिरवी रखकर 80 हजार रुपए का गोल्ड लोन भी ले लिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दरअसल, 23 मार्च की रात वैष्णवी विहार निवासी युवती अपने भाई के साथ रेलवे स्टेशन से घर लौट रही थी। लिंक रोड पर उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई। इसी दौरान मदद के बहाने आए दो बदमाशों ने अचानक चेन लूट ली और फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी इलेक्ट्रिक ऑटो में घूमते नजर आए। साइबर सेल की मदद से उनकी लोकेशन देवरीखुर्द और तारबाहर क्षेत्र में मिली। इसके बाद घेराबंदी कर शेख सलमान और आकाश नायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

वारदात का तरीका भी था प्लान्ड
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले इलेक्ट्रिक ऑटो से व्यापार विहार इलाके पहुंचे। वहां ऑटो खड़ा कर बाइक से टारगेट तलाशा और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बाइक छिपाकर फिर ऑटो के जरिए फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button