छत्तीसगढ़
होटल चंदेला के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत, साथ रुका युवक फरार… पुलिस जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क, कोरबा। कोरबा शहर में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल चंदेला के रूम नंबर 207 से एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध लाश बरामद हुई। युवती के साथ ठहरा युवक सुबह होते ही कमरे से फरार हो गया, जबकि युवती बिस्तर पर मृत पाई गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मृतका की पहचान, युवक फरार
जानकारी के अनुसार—
- मृतका संध्या दास (20 वर्ष), निवासी अकलतरा मरकाडीह, जिला जांजगीर-चांपा
- फरार आरोपी युवक राकेश कुमार, निवासी जांजगीर
दोनों होटल चंदेला के रूम नंबर 207 में साथ रुके थे। होटल प्रबंधन ने सुबह कमरे से कोई जवाब न मिलने पर शंका जताई।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही—
- कोतवाली पुलिस,
- फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम
मौके पर पहुंची और कमरे की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
CCTV फुटेज से तलाश जारी
पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसके आधार पर फरार युवक राकेश की लोकेशन और मूवमेंट की पुष्टि की जा रही है।
मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हत्या, आत्महत्या या अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।



