अंतराष्ट्रीय
Trending

अंतरिक्ष में 9 महीने बिताने के बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स: स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल की सफल लैंडिंग, नासा में जश्न

वॉशिंगटन: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं। ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद पृथ्वी की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की।

समुद्र में लैंड हुआ ड्रैगन कैप्सूल

स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने पैराशूट के जरिए समुद्र में लैंडिंग की, जिसके बाद नासा और स्पेसएक्स की टीमें कैप्सूल को रिकवर करने में जुट गईं। लैंडिंग के बाद लगभग 10 मिनट तक कैप्सूल का सिक्योरिटी चेक किया गया, क्योंकि पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश के दौरान कैप्सूल का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है।

10 दिन का मिशन बना 9 महीने का सफर

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून 2024 को नासा के मिशन के तहत बोइंग स्टारलाइनर से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी। यह मिशन केवल 10 दिन का था, लेकिन अंतरिक्ष यान में आई तकनीकी खराबी के कारण वे समय पर लौट नहीं सके। इस वजह से उनका 10 दिन का मिशन 9 महीने लंबा हो गया।

ऐतिहासिक लम्हा, नासा में जश्न का माहौल

नासा के कंट्रोल रूम में लैंडिंग के दौरान वैज्ञानिकों की नजरें स्क्रीन पर टिकी हुई थीं। जैसे ही चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की पुष्टि हुई, कंट्रोल रूम में जश्न का माहौल बन गया। यह मिशन नासा और स्पेसएक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

अब नासा की मेडिकल टीम अंतरिक्ष यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके घर भेजा जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button