छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा ब्रेकिंग: 50 लाख के इनामी सहित 27 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 10 महिलाएं भी मुख्यधारा में लौटीं

सुकमा, छत्तीसगढ़।जिला सुकमा में आज नक्सल विरोधी मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। कुल 27 सक्रिय माओवादियों, जिनमें 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं, ने सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित माओवादियों में पीएलजीए बटालियन नंबर-01 के 2 हार्डकोर माओवादी और अन्य इलाकों में सक्रिय कई सदस्य शामिल हैं।

इन आत्मसमर्पित माओवादियों में 1 पर 10 लाख, 3 पर 8-8 लाख, 1 पर 3 लाख, 2 पर 2-2 लाख और 9 पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था — कुल मिलाकर 50 लाख रुपये का इनामी समूह पुलिस के सामने सरेंडर हुआ है।

आत्मसमर्पण करने वालों में 1 सीवायसीएम, 15 पार्टी सदस्य और 11 अग्र संगठन के सदस्य हैं।
इन सभी ने छत्तीसगढ़ शासन की “नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार योजना” से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस के लगातार बढ़ते प्रभाव, अंदरूनी इलाकों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और माओवादी संगठन के अंदर फैले भेदभाव व अत्याचारों से तंग आकर उन्होंने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

इस अभियान में जिला बल, डीआरजी, विआशा सुकमा, इंटेरोगेशन सेल, आसूचना शाखा, एसटीएफ, सीआरपीएफ (02, 74, 131, 151, 216, 217) और कोबरा 203 वाहिनी की भूमिका अहम रही।

आत्मसमर्पित सभी माओवादियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति 2025” के तहत प्रत्येक को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि और अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button