छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर और प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक बदलता मौसम : तेज गर्मी के बीच बारिश और ओले गिरे, लोगों को मिली राहत

रायपुर, 28 मार्च 2026: राजधानी रायपुर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तेज गर्मी के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे तेज हवा और बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य भारत में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ी है। गर्मी के बीच अचानक नमी आने से स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, जिससे कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का हाल:

  • रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।
  • बिलासपुर में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।
  • अंबिकापुर में करीब 6 मिमी वर्षा हुई।
  • जगदलपुर, पेंड्रारोड और रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। जनता को तेज धूप और आंधी-तूफ़ान से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button