छत्तीसगढ़
Trending

खेल मड़ई में महिला पत्रकारों का दम: शक्ति टीम बनी चैंपियन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा — खेल से बनेगा स्वस्थ समाज

रायपुर, 18 फरवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई के अंतर्गत स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का महिला पत्रकार फाइनल मुकाबला आज सुभाष स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में शक्ति टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि तेजस्वी टीम उपविजेता रही।

मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए दोनों टीमों के लिए 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

खेल से समाज को सकारात्मक दिशा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने महिला पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, समन्वय और टीम भावना को मजबूत करते हैं।

गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग रायपुर की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, पार्षद अंजुम ढेबर, वरिष्ठ पत्रकार मंजूषा शर्मा, शशि परगनिया, आफताब बेगम, शताब्दी पाण्डे और ज्योति सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्वर्गीय वीरेंद्र दीपक की स्मृति में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। उनके परिजन, डॉ. श्वेता शर्मा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद) एवं उषा शर्मा भी समारोह में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा दुबे ने किया, जबकि आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा के नेतृत्व में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

खेल मड़ई के इस आयोजन ने महिला पत्रकारों की खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और एकजुटता को नई पहचान देते हुए पत्रकार जगत में स्वास्थ्य और सौहार्द का सकारात्मक संदेश दिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button