छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान में जोरदार रफ्तार, अब तक 22.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी – किसानों को 5277 करोड़ का भुगतान

रायपुर, 07 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान तेज रफ्तार से जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई खरीदी में 5 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक 22.25 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। 4.39 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेच दिया है। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा अब तक 5277 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए 27.30 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 31.51 लाख हेक्टेयर रकबा सम्मिलित है।


कौन-सा जिला किस स्थान पर?

प्रदेश के सभी जिलों में खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक:

  • महासमुंद जिला15,19,650 क्विंटल (पहला स्थान)
  • गरियाबंद जिला6,73,495 क्विंटल (दूसरा स्थान)
  • बिलासपुर जिला6,73,065 क्विंटल (तीसरा स्थान)
  • कांकेर जिला6,15,431 क्विंटल (चौथा स्थान)

5 लाख क्विंटल से ऊपर खरीदी वाले जिले:
धमतरी, मुंगेली

4 लाख क्विंटल से ऊपर खरीदी वाले जिले:
सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, बालोद, कोण्डागांव


टोकन तुंहर एप से मिल रही बड़ी राहत

सरकार द्वारा शुरू किए गए टोकन तुंहर एप से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। अब तक:

  • 8,97,779 टोकन जारी
  • 8 दिसंबर के लिए 50,234 टोकन जारी

किसान इसे आसान, सुगम और पारदर्शी व्यवस्था बता रहे हैं।


गड़बड़ियां रोकने कड़ी निगरानी

राज्य और जिला स्तरीय टीमों द्वारा:

  • सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन पर पैनी नजर
  • चेकपोस्ट पर अधिकारी तैनात
  • वाहनों की औचक जांच
  • खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था और अधिकारी तैनात

राज्य स्तर और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी लगातार दौरे कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।


किसानों को मिल रहा मेहनत का उचित मूल्य

सरकार द्वारा मार्कफेड को पहले से ही 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी उपलब्ध करा दी गई है, ताकि किसानों को भुगतान में देरी न हो।

सरकार अपनी घोषणा के अनुरूप:

  • प्रति एकड़ 21 क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीद
  • कृषि उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी कर रही है।

किसानों के अनुसार, सरकार की किसान हितैषी नीतियों से उनके सम्मान और मेहनत का दाम दोनों में वृद्धि हुई है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button