छत्तीसगढ़
Trending

SRIMSR रिश्वत घोटाला : 53 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा, एनएमसी बोर्ड के सदस्यों के फ्लाइट टिकट बनवाने की जांच, 10 गिरफ्तार, कॉलेज में इस साल नए छात्रों का दाखिला बंद, ‘जीरो ईयर’ घोषित

रायपुर, 25 सितंबर 2025 श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SRIMSR) की मान्यता के लिए रिश्वतखोरी का मामला उजागर हुआ है। सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में 53 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि एनएमसी के यूजी-पीजी बोर्ड के गठन से पहले ही सदस्यों के फ्लाइट टिकट बनवाए गए थे।

सीबीआई ने मामले में रविशंकर महाराज, संजय शुक्ला, डॉ. अतिन कुंडू, मेयूर रावल समेत 10 अन्य लोगों का मोबाइल सर्विलांस किया था। जांच में मिली जानकारी के बाद इस वर्ष SRIMSR में नए छात्रों का दाखिला बंद कर दिया गया है और इसे “जीरो ईयर” घोषित किया गया है।

रिश्वतखोरी के इस घोटाले में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के कई सदस्यों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित खबर: हॉस्टल अधीक्षिका को पति के साथ रखने पर कार्यभार से मुक्त कर मूल पद पर भेजा गया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button