छत्तीसगढ़
Trending

RAIPUR में रफ्तार का कहर: मोवा ओवरब्रिज पर किया सोनेट और क्रेटा में भीषण भिड़ंत, 3 घायल

रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार एक बार फिर दुर्घटना का कारण बनी। मोवा ओवरब्रिज पर सोमवार देर शाम दो कारों—किया सोनेट और क्रेटा—की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में दोनों कारों में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क पर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button