छत्तीसगढ़
Trending

सीपत एनटीपीसी हादसा: मृतक श्रमिक के परिवार को मिलेगा 10 लाख मुआवजा, पत्नी को संविदा नौकरी और तुरंत 50 हजार की राहत राशि

बिलासपुर, 7 अगस्त 2025 — सीपत एनटीपीसी स्टेशन के यूनिट 5 में ओवरहाउलिंग के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें प्लेटफॉर्म गिरने से 5 संविदा श्रमिक घायल हो गए। ये सभी श्रमिक मेसर्स गोरखपुर कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्यरत थे।

घायलों में से तीन को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि श्रमिक प्रताप सिंह का इलाज रायपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा है, जिसका सारा खर्च सीपत स्टेशन द्वारा वहन किया जाएगा। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्रमिक श्याम कुमार को सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि मृतक श्याम कुमार के परिजनों को सीपत प्रबंधन और ठेकेदार दोनों की ओर से 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही ईएसआई (ESI) योजना के तहत सभी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, मृतक की पत्नी को संविदा श्रेणी में नौकरी दी जाएगी।

मृतक के अंतिम संस्कार के लिए ठेकेदार द्वारा परिजनों को 50,000 रुपये की तत्काल नकद सहायता भी दी गई है।

सीपत एनटीपीसी प्रबंधन ने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्रितों को हर संभव सहायता देने का भरोसा जताया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button