व्यापार
Trending

Silver Price Crash: 4 लाख से फिसलकर 2.27 लाख पर पहुंची चांदी, एक दिन में 40 हजार की टूटन; एक्सपर्ट बोले– 1.80 लाख से नीचे नहीं जाएगी कीमत

नई दिल्ली, 02 फ़रवरी 2026/ चांदी की कीमतों में बीते कई दिनों से जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। 30 जनवरी को एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का भाव जहां करीब 4 लाख रुपये तक पहुंच गया था, वहीं कुछ ही घंटों में यह 2.90 लाख रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गया। इसके बाद से लगातार चांदी में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है।

आज भी दोपहर 12.47 बजे तक चांदी करीब 40 हजार रुपये प्रति किलो टूट चुकी है। इस समय एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2,27,688 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। चांदी अब तक 2,25,805 रुपये प्रति किलो का लो और 2,67,501 रुपये प्रति किलो का हाई बना चुकी है।

पहले ही दी थी चेतावनी

साल की शुरुआत में आई तेज तेजी को देखते हुए कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया पहले ही निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दे चुके थे। उन्होंने चांदी में सीधे निवेश की जगह ETF या सिल्वर म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करने की सलाह दी थी।

अब और कितना गिरेगी चांदी?

चांदी में आई तेज गिरावट से निवेशक काफी परेशान हैं। इस पर अजय केडिया का कहना है कि चांदी का पहला मजबूत सपोर्ट 2,26,526 रुपये प्रति किलो (70 डॉलर प्रति आउंस) पर है। इसके नीचे अगला बड़ा सपोर्ट 1,81,221 रुपये प्रति किलो (56 डॉलर प्रति आउंस) पर देखा जा सकता है।
हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि चांदी 1.80 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे जाने की संभावना कम है।

क्या 3 लाख के पार जाएगी चांदी?

अजय केडिया के मुताबिक चांदी के लिए 3 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस है। यानी मौजूदा हालात में चांदी के दाम 3 लाख रुपये से ऊपर जाने की संभावना बेहद कमजोर है।

👉 निवेशकों के लिए सलाह: उतार-चढ़ाव के इस दौर में जल्दबाजी से बचें और चरणबद्ध निवेश को प्राथमिकता दें।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button