Chhattisgarh

श्रीराम मंदिर देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक : अरुण साव







सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक प्रभु श्रीराम के पदचिन्हों पर चलने का दिया संदेश
उप मुख्यमंत्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
जय श्रीराम की आकृति के दीपों का प्रज्वलन कर रामोत्सव का हुआ शुभारंभ
रायपुर. 23 जनवरी 2024

1705939878 d2a52c11cb240e78802f
1705939866 2b00d21ebbc896e2897c


उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल का साक्षी बनने मुंगेली जिले के बरेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बरेला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव और अन्य अतिथियों ने जय श्रीराम की आकृति के दीपों का प्रज्वलन कर तथा रामलला की पूजा-अर्चना कर रामोत्सव का शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रामोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि 500 वर्षों की लंबी तपस्या के बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि पूरे भारतवासियों की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम हम सबके श्रद्धा और आस्था के केन्द्र हैं। उनके बताए रास्ते से दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती है। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम के इस उत्सव को पूरे देश के लोग मना रहे हैं। लोरमी में भी बेर से बने भगवान राम की आकृति निर्मित करने का रिकॉर्ड बना है। अब पूरा हिन्दुस्तान एक नई दिशा में एक नई सोच के साथ बढ़ेगा तथा छत्तीसगढ़ में रामराज्य का सपना साकार होगा।
श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ को खुशहाल और समृद्ध बनाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से हम राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं।
          
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुंगेली के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि 500 वर्षों की कठिन मेहनत के बाद आज रामलला की अपने स्थान पर प्राण प्रतिष्ठा हुई है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। हमारी सरकार ने सभी जिलों और विकासखंडों में रामोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया था। प्रभु श्रीराम आदर्श जीवन के प्रतीक रहे हैं। भगवान राम ने अपने आचरण से सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, इसलिए उनको मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहा जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शांति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
मानस मंडलियों की भक्तिमय प्रस्तुति, चेक एवं वाद्य यंत्र वितरित कर किया गया सम्मानित
बरेला में आयोजित कार्यक्रम में रामायण मंडलियों के मानस भजन कीर्तन से पूरा माहौल राम नाम की धुन से गुंजित हो गया। रामायण मंडलियों ने मानस गायन के माध्यम से रामकथा का रसपान कराया। मानस मंडलियों को अतिथियों ने चेक एवं वाद्य यंत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार सेवकों को शॉल और श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले कार सेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने विधायक श्री पुन्नुलाल मोहले, श्री द्वारिका जायसवाल, श्री मोहन भोजवानी और अन्य कारसेवकों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोरमी के पूर्व विधायक श्री तोखन साहू, जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू, मुंगेली के कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा और जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button