मध्यप्रदेश
Trending

Shivraj Cabinet: भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का नए मंत्रियों पर तंज, संक्षिप्त कार्यकाल लिख दी बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय विश्वनोई ने ट्वीटर पर रीवा से विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, बालाघाट से विधायक और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और खरगापुर से विधायक राहुल लोधी का नाम लिख कर संक्षिप्त कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दी। सत्ता पर काबिज भाजपा ने विंध्य से ब्राह्मण, महाकौशल और बुंदेलखंड से ओबीसी वर्ग के दोनों चेहरे को मौका दिया गया है। इसे पार्टी का आगामी विधानसभा चुनाव में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साधने के रूप में देखा जा रहा है।कई विधायकों की ख्वाहिशें अधूरी रह गई प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई थी। इसका कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों को मंत्री पद देना था। इसके चलते कई विधायकों की ख्वाहिशें अधूरी रह गई थी। इससे अजय विश्वनोई, रामपाल सिंह, महेंद्र हार्डिया, यशपाल सिंह सिसोदिया, हरीशंकर खटीक, प्रदीप लारिया और संजय पाठक का नाम शामिल है।सीएम बोले एक विस्तार और करुंगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि इसके बाद भी हमारी सरकार आने वाली है। इसलिए हम हमें से विस्तार कर रहे है। इसके बाद में फिरदेखेंगे। इसके बाद भी जरूरत पढ़ी तो एक विस्तार और करुंगा। शनिवार को शिवराज कैबिनेट का तीसरा कैबिनेट विस्तार हुआ। इसके बाद अब प्रदेश में 35 मंत्रियों में एक पद खाली है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button