छत्तीसगढ़
Trending

जनजातीय समाज की सेवा को मिला नया संबल: दोकड़ा में 95 लाख से बनेगा कल्याण आश्रम अस्पताल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 1.75 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर, 30 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम जनजातीय समाज की सेवा और संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आश्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करते हुए उनके विकास को आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 1 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें दोकड़ा में 95 लाख रुपए से बनने वाला चिकित्सालय भवन, दो आरसीसी पुलिया, दो सामुदायिक भवन और स्वागत द्वार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दोकड़ा में कल्याण आश्रम की शुरुआत 1986 में एक छोटे अस्पताल से हुई थी। अब नए अस्पताल भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि फरसाबहार में मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल बनाया जाएगा। साथ ही नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेज की भी स्थापना होगी। बगिया सिंचाई योजना से 14 गांवों को लाभ मिलेगा। प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2800 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

कार्यक्रम में विधायक गोमती साय और वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button