छत्तीसगढ़
Trending

रायगढ़ के टिपाखोल डैम में डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डूबने से सनसनी: रेस्क्यू टीम रातभर से जुटी, अब तक कोई सुराग नहीं

रायगढ़, 22 जनवरी 2025| रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। टिपाखोल डैम में बालोद के डिप्टी कलेक्टर अजय लकड़ा के 25 वर्षीय बेटे जॉय लकड़ा के डूबने की घटना हुई है। जॉय दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था और रायगढ़ में अपनी मां के पास आया हुआ था, जो जिंदल स्कूल में शिक्षिका हैं।

घटना के अनुसार, जॉय अपने दो दोस्तों के साथ टिपाखोल डैम घूमने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इस घटना की सूचना दोस्तों ने तुरंत पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक टीम पहुंची। जिंदल प्लांट की मदद से डॉग स्क्वायड और सर्च लाइट्स के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात तक गोताखोरों की टीम भी पहुंच गई और तलाश जारी रही। हालांकि, अब तक जॉय का कोई सुराग नहीं मिला है।

जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम पूरी सक्रियता से सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button