ड्रोन सर्वे में खुला अफीम खेती का राज: रायगढ़ में 2 गिरफ्तार, प्रशासन ने मौके पर फसल उखाड़ी

रायगढ़: जिले में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन सर्वे के जरिए पोस्ता (अफीम) की अवैध खेती का खुलासा हुआ है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नवीन घाटगांव का है, जहां करीब 2 डिसमिल जमीन पर अवैध खेती की जा रही थी।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया। जांच में पोस्ता के पौधे मिलने के बाद पूरी फसल को मौके पर ही उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से जुड़े 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
- साधराम नागवंशी (60 वर्ष)
- अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष)
दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
प्रशासन अब इस मामले में अवैध खेती के नेटवर्क, स्रोत और उद्देश्य की गहराई से जांच कर रहा है। साथ ही, जिले में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी और सख्ती बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं।
👉 हाल ही में रायगढ़ में अफीम खेती के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे यह साफ है कि नशे के अवैध कारोबार पर अब प्रशासन का फोकस तेज हो गया है।



