छत्तीसगढ़
Trending

तरबूज-ककड़ी के नाम पर अफीम की खेती: रायगढ़ में दूसरा मामला सामने, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। इस बार लैलूंगा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। खेत में अफीम की फसल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले में यह हाल के दिनों का दूसरा मामला है। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई थी। उस मामले में झारखंड निवासी मार्शल सांगा का नाम सामने आया था, जो पिछले 10-12 साल से रायगढ़ में खेती कर रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने आमाघाट के एक किसान से तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर खेत लिया था, लेकिन वहां चोरी-छिपे अफीम उगाई जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि झारखंड में उसके साथी पहले से अफीम की खेती करते हैं, जिनसे प्रेरित होकर उसने रायगढ़ में यह अवैध काम शुरू किया।

पुलिस का कहना है कि लैलूंगा मामले में भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button