
रायपुर। संतोषी नगर हाफ मर्डर मामले में पुलिस ने कासिम खान उर्फ अम्मू (18), ऋषभ कुमार सेनापति (21) और शेख मोईन खान (20) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने पुराने विवाद को लेकर आयुष हॉस्पिटल संतोषी नगर के पास प्रार्थी के पुत्र आवेश खान पर चाकू से हमला किया था।
घटना की सूचना 31 मार्च 2026 को गोकुल नगर टिकरापारा निवासी अनीफ ने थाना टिकरापारा में दी थी। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों के छिपने के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उन्हें पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:
- कासिम खान उर्फ अम्मू, पिता स्व. साजिद खान, उम्र 18 साल, इमाम नगर पानी टंकी के पास, मठपुरैना, थाना टिकरापारा।
- ऋषभ कुमार सेनापति, पिता नीलू कुमार सेनापति, उम्र 21 साल, बोरियाखुर्द अक्षत विहार, गली नंबर 01, हनुमान मंदिर के पास, थाना टिकरापारा।
- शेख मोईन खान, पिता शेख जमील, उम्र 20 साल, बिलाल नगर बोरिया, थाना टिकरापारा।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 281/26, धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



