छत्तीसगढ़
Trending

86 किलो वेटलिफ्टिंग में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले बनीं चैंपियन, छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप को रजत

रायपुर, 29 मार्च 2026। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत महिला 86 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। महाराष्ट्र की साक्षी बंडू बुरकुले ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत पदक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य पदक मिला।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में साक्षी बुरकुले ने स्नैच में 68 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 82 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 150 किलोग्राम के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनका प्रदर्शन पूरे मुकाबले में सबसे प्रभावशाली रहा।

छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने भी शानदार खेल दिखाते हुए कुल 121 किलोग्राम (स्नैच 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क 71 किलोग्राम) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं असम की बिटुपुना देओरी ने 118 किलोग्राम वजन के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में अन्य खिलाड़ियों ने भी कड़ी टक्कर दी। असम की लिंडा 114 किलोग्राम के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि त्रिपुरा की सुमी मोग और आंध्र प्रदेश की जेसी रानी क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।

पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, जिससे प्रतियोगिता का माहौल जीवंत बना रहा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button