छत्तीसगढ़
Trending

CM साय से साहू समाज की मुलाकात: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई, विकास और सहयोग का भरोसा

रायपुर, 18 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक ईश्वर साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू सहित साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, गिरजा साहू, नारद साहू, नन्द लाल साहू, चंद्रभूषण साहू सहित राज्य एवं जिला स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास में साहू समाज की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button