छत्तीसगढ़
Trending

रूपसिंह मंडावी बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष : आदिवासी उत्थान और संस्कृति संरक्षण में होंगे सक्रिय, देखें आदेश…

रायपुर, 25 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की घोषणा की है। बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा निवासी रूपसिंह मंडावी को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आदेश जारी किया है।

रूपसिंह मंडावी बस्तर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्र के जाने-माने जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं। वे आदिवासी समुदाय के उत्थान, शिक्षा, स्वावलंबन और परंपरागत संस्कृति के संरक्षण के लिए लंबे समय से सक्रिय हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button