Roof Collapse in Raipur Collectorate : रायपुर कलेक्ट्रेट में रूम नंबर 8 की छत भरभरा कर गिरी, पुराने रिकॉर्ड पर संकट, प्रशासन अलर्ट

रायपुर, 28 सितंबर 2025 / कलेक्ट्रेट परिसर के रूम नंबर 8 की छत अचानक गिर गई। यह कक्ष आंग्ल अभिलेख कोष्ठ कक्ष के रूप में उपयोग होता था, जिसमें पुराने कर्मचारियों का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखा गया था। हालांकि, हाल ही में इस कक्ष के स्टाफ को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था, जिससे कोई मानव हानि नहीं हुई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना तड़के हुई, जबकि स्टाफ की महिलाएं दोपहर के लंच के लिए यहां आने वाली थीं। भवन अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है और इसके कई अन्य कमरे जैसे रूम नंबर 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 भी कमजोर स्थिति में हैं, जहां कभी भी इसी प्रकार का हादसा हो सकता है।
घटना के बाद मौके पर अधिकारी और स्टाफ पहुंचे, मलबा हटाया गया और गिरा हुआ रिकॉर्ड सुरक्षित किया जा रहा है। प्रशासन ने चिंता व्यक्त करते हुए भवन की स्थिति का तुरंत निरीक्षण कराने का आदेश दिया है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।



