छत्तीसगढ़
Trending

पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण से बदलेगी तस्वीर, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली 14.14 करोड़ की मंजूरी

पंडरिया (छत्तीसगढ़) – विधायक भावना बोहरा के लगातार प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार और मजबूतीकरण का कार्य जोर पकड़ रहा है। जनता की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी होने लगी है और ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति मिल रही है।

लोक निर्माण विभाग ने बजट 2024-25 एवं 2025-26 के तहत पंडरिया विधानसभा में तीन प्रमुख सड़क निर्माण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए कुल ₹14 करोड़ 14 लाख 35 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें शामिल हैं:

  • ग्राम डेंगुरु जाम से अमनिया मार्ग (3.20 किमी) – ₹5 करोड़ 79 लाख 19 हजार
  • भरतपुर-घोघरा मार्ग (3.50 किमी) – ₹6 करोड़ 12 लाख 10 हजार
  • ग्राम महली से नानापुरी मार्ग (3 किमी) – ₹2 करोड़ 23 लाख 6 हजार

इन सड़कों के निर्माण से ग्राम डेंगुरु जाम, टेडापानी, अमनिया, भगतपुर, घोघरा, महली और नानापुरी सहित आसपास के गांवों के निवासियों को सुगम आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा और ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंचेगी।

विधायक भावना बोहरा ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव तक सुरक्षित और सर्व-मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित करना है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाई हासिल होगी।

उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में लगभग 500 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिल रही है। सड़क निर्माण के साथ ही सिंचाई परियोजनाओं, पुल-पुलिया निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी अधोसंरचना कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं।

भावना बोहरा ने कहा, “पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पंडरिया को विकास से कोसों दूर रखा गया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में सुशासन के तहत विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। हमारी प्राथमिकता जनता की मूलभूत और बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करना है।”

पंडरिया विधानसभा आज अपने व्यापक विकास कार्यों, सड़क विस्तार और जन-कल्याणकारी परियोजनाओं के चलते आदर्श विधानसभा के रूप में उभर रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button