छत्तीसगढ़
Trending

RKCH सैप्टिक टैंक कांड: 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, FIR में एट्रोसिटी एक्ट जुड़ा, जांच तेज

रायपुर। राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सैप्टिक टैंक हादसे में तीन मजदूरों की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। टिकरापारा थाना पुलिस ने ठेकेदार और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज FIR में एट्रोसिटी एक्ट की धारा जोड़ दी है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

बताया जा रहा है कि मजदूर सैप्टिक टैंक की सफाई के काम में लगे थे, तभी अचानक टैंक में गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

इस मामले में पहले ही ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ लापरवाही और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किया गया था। अब एट्रोसिटी एक्ट जुड़ने के बाद पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, खासकर यह कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं।

पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज मंगवाए हैं और जिम्मेदारों की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पुलिस ने साफ किया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button