छत्तीसगढ़

(Revolutionary) धान की खेती में क्रांतिकारी तकनीक विकसित, जानिए क्या है


(Revolutionary) खरोरा। रायपुर के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध कृषक प्रेमचंद अग्रवाल ने धान की खेती में क्रांतिकारी तकनीक कोपर पद्धति विकसित की है | जिसे अपनाकर वे वर्षो से दूनी फसल उत्पादित कर रहे है | उनके तकनीक पर इंदिरागांधी कृषि विश्व विद्यालय आई. सी. ए. आर. नई दिल्ली ने भी मुहर लगाई है |


(Revolutionary) प्रेमचंद अग्रवाल जी से ख़ास चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि 50 वर्ष पूर्व सन 1968 में कोलकाता से अपनी पढाई पूरी कर वे खरोरा, रायपुर जिले स्थित निवास लौटे | जहां कृषि को अपना पेशा बनाया | शुरुआत में वर्षो तक 15 – 15 घण्टे खेत में रहकर खेती की | खेती हौबी है | पर अनउपजाऊ जमीन में महज 5 से 8 क्विंटल प्रति एकड़ धन हो पता था | बाद में कोपर पद्धति अपनाई | जो क्रांतिकारी सिद्ध हुई | उत्पाद दुगना बढ़ गया |


(Revolutionary) पीसी अग्रवाल अन्य किसानों को यह तकनीक अपनाने की सलाह देते है वे बताते है कि कोपर प्रत्येक कृषक का महत्वपूर्ण साधन हैं | इसका बहुउद्देशीय उपयोग होता हैं | जैसे ढेला फोड़ने, जमीन को समतल करने, दत्तारी चलाने, रोपाई आदि के लिए बियासी उपरांत पानी भरकर ऊपरी कोपर चलाकर निंदाई करने में भी उपयोग होता हैं |

(Revolutionary) अग्रवाल ने बताया की 30 वर्षो के कृषि अनुभव उपरांत शोध करके कोपर पद्धति विकसित की | सन 1976 में पहली बार कोपर को प्रयोग में लाया | तब पानी की कमी के कारण कचरा एक अनुपात सौ था | जिसके चलते निंदाई असंभव थी | तब खेतो में पानी भरा एवं 25 किलोग्राम यूरिया डालकर कोपर चलाया |

(Revolutionary) 80 एकड़ प्लाट में 20 – 20 एकड़ में 6 – 7 कोपर चलाकर कचरे को दबाया | 4 दिन में पूरा प्लाट होने के बाद प्रक्रिया फिर दोहराई | 4 दिन बाद फिर से भैंसा कोपर चलाकर कचरे को खेत की लद्दी में दबाया | 70 प्रतिशत कचरा खेत में दब गया | 30 प्रतिशत कचरे का लेयर (परत) बन गया । जो कटाई के बाद जमीन से एक फुट ऊँचा था | इस तरह क्रांति धान 17 नंबर की सफरी के जितना ऊँचा हो गया | धान की बाली पकने के बाद पूरी फसल खेत के अंदर सो गई | धान का बोझ उठता नहीं था फसल में 250 प्रतिशत वृद्धि हुई |


अग्रवाल कोपर पद्धति अपनाने निम्नांकित लाभ गिनाते हैं, फसल उत्पादित दुगना | कोपर पद्धति प्रति वर्ष अपनाने से हरी घांस आती हैं | प्रचुर मात्रा में घांस बनता हैं धान की टूटी जड़ो से नई कंसे आती हैं | जो भी फंगस फफूंद आदि होते हैं, सब रगड़कर नष्ट हो जाते हैं | रासायनिक तत्व ऊपर (जमीन) आ जाते हैं | नए कंसे में शत प्रतिशत बाली आती हैं | और ठोस दाने भी धान की फसल की उम्र 5 – 6 दिन बढ़ जाती हैं | जिससे अच्छे परिणाम मिलते हैं | खेत में इतना ही पानी रखे की कोपर आसानी से चल सके | पौधे टूटेंगे नहीं |

कोपर के चलते पौधों को 100 प्रतिशत खाद मिलता हैं | फसल पौधों में बीमारी की सम्भावना न्यूनतम हो जाती हैं | फसल स्वस्थ्य एवं दूनी हो जाती हैं | फसल लागत भी काम आती हैं |


धान के पत्ते पैने – तीर के समान होते हैं | अग्रवाल कहते हैं बैल जोड़ी खेती की जान किसान की शान | कोपर चलाओ दूना कमाओ | अग्रवाल के पास हर वर्ष दर्जनों किसान खरोरा पहुँच कोपर पद्धति समझतें हैं और अपनाते भी हैं | अग्रवाल चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के किसान यह पद्धति अपनाकर अपनी आय दुगनी कर सकता हैं | साथ ही उत्पाद भी दुगना |

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button