छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

कुम्हारी फ्लाईओवर में मरम्मत : दुर्ग से रायपुर जाने वाला मार्ग 8 दिन तक बंद, वाहनों को नीचे सर्विस लेन से जाना होगा

भिलाई। दुर्ग–रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में रूटीन मरम्मत कार्य के चलते दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग आज से अगले 8 दिन यानी 18 मार्च तक बंद रहेगा।

फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान मरम्मत की आवश्यकता पाई गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, फ्लाईओवर के ऊपर से दुर्ग से रायपुर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को नीचे बनी सर्विस लेन से गुजरना होगा। इससे मरम्मत का काम आसानी से हो सकेगा और यातायात भी निर्बाध चलेगा।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे में कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला में चार फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इनका निर्माण लगभग 280 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। कुम्हारी फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर 2021 में पूरा होने का लक्ष्य था, हालांकि 2023-24 में ही आवाजाही शुरू हुई।

टैग्स: #कुम्हारीफ्लाईओवर #दुर्ग #भिलाई #ट्रैफिकअपडेट


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button