अंतराष्ट्रीय
Trending

होर्मुज संकट के बीच भारत को राहत: 46 हजार टन LPG लेकर ‘ग्रीन सान्वी’ मुंबई के लिए रवाना, 17 जहाज अब भी फंसे

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर मुंबई की ओर बढ़ चुका है। इस जहाज में करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी है और इसके 6 अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि मार्च महीने में यह होर्मुज पार करने वाला सातवां भारतीय जहाज है। इससे पहले भी ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ जैसे जहाज भारत पहुंचकर लगभग 92 हजार मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति कर चुके हैं, जिससे गैस संकट को कुछ हद तक राहत मिली थी।

हालांकि स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फारस की खाड़ी में अभी भी 17 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें कई जरूरी ईंधन लेकर खड़े हैं। ‘ग्रीन आशा’ और ‘जग विक्रम’ जैसे जहाज सुरक्षित रास्ते के लिए नौसेना के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

इस संकट के बीच भारत सरकार दो मोर्चों पर काम कर रही है—एक तरफ ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर भारतीय नौसेना फंसे जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर इस तरह से आपूर्ति बनी रही तो देश में LPG की किल्लत धीरे-धीरे कम हो सकती है और बाजार में स्थिरता लौटेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button