14 ट्रेनों की बहाली से मिली राहत: अकलतरा में काम के बाद फिर पटरी पर दौड़ेंगी गाड़ियां, 7 अप्रैल तक शुरू होगा संचालन

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते पहले रद्द की गई 14 ट्रेनों को अब फिर से बहाल किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का फैसला लिया है।
ट्रेनों की बहाली से रायपुर, बिलासपुर, गेवरारोड, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया जैसे प्रमुख रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ये सभी ट्रेनें 7 अप्रैल तक फिर से पटरी पर लौट आएंगी।
इससे पहले नागपुर मंडल से गुजरने वाली 4 एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दोबारा शुरू किया गया था। गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और ट्रैक अपग्रेडेशन (वॉशेबल एप्रन को बैलस्टेड ट्रैक में बदलने) के कारण इन्हें अस्थायी रूप से रद्द किया गया था।
👉 यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की सही जानकारी NTES या 139 हेल्पलाइन से जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
📌 बैकग्राउंड
गौरतलब है कि पहले 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द किया गया था, जिसमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल थीं। अब इनकी बहाली से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



