छत्तीसगढ़
Trending

नई गाइडलाइन दरों पर बड़े फैसले लागू होते ही रियल एस्टेट सेक्टर एक्टिव—सीएम साय से क्रेडाई व प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सरकार का जताया आभार

रायपुर, 08 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में क्रेडाई, रियल एस्टेट और बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नई गाइडलाइन दरों में इंक्रीमेंटल प्रणाली समाप्त करने और मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

यह मुलाकात इसलिए खास रही क्योंकि 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों पर आए सुझावों, आपत्तियों और ज्ञापनों की समीक्षा के बाद 7 दिसंबर को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की अहम बैठक हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर हुई इस बैठक में पंजीयन व मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाने कई बड़े निर्णय लिए गए, जिन्हें 8 दिसंबर से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

क्रेडाई और रियल एस्टेट सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इन निर्णयों को रियल एस्टेट उद्योग, निवेशकों और आम नागरिकों—सभी के लिए लाभकारी बताया और कहा कि इससे बाजार में पारदर्शिता और गति दोनों आएंगी।

मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक किरण देव भी मौजूद रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button