उत्तरप्रदेश

रामलला हुए अरबपति : दान-दक्षिणा के टूटे सारे रिकॉर्ड! आराध्‍य रामलला के लिए भक्‍तों ने दिल खोल दिया अब तक 55 अरब रुपये

अयोध्या, 12अगस्त 2024

अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण के लिए 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन हुआ था। इसके बाद भक्तों ने इतना दान-दक्षिणा दिया की सारे रिकॉर्ड टूट गये!। वहीं, जानकारी के अनुसार 4 साल में राम मंदिर ट्रस्ट ने कुल 55 अरब रुपये अब तक जुटा लिए हैं। राम मंदिर परिसर में लगातार निर्माण कार्य जारी है और बड़ी संख्या में रोज ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में दान राशि भी बढ़ती ही जा रही है।

मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को हुआ था। इसके बाद चलाए गए निधि समर्पण अभियान के तहत राम मंदिर ट्रस्ट को 3500 करोड़ का दान प्राप्त हुआ। इसके अलावा अब तक दो हजार करोड़ रुपये का दान प्राप्त हो चुका है। इसमें विदेशों में बसे राम भक्तों का भी बड़ा योगदान है। पिछले दस माह में ही करीब 11 करोड़ रुपये दान के रूप में विदेशों से आए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए 2021 में मकर संक्रांति से रविदास जयंती तक 42 दिनों का निधि समर्पण अभियान चलाया था। इसके लिए ट्रस्ट ने 10, 100 व 1000 की रसीद छपवाई थी। इस अभियान में देश के हर वर्ग के लोगों ने ऐच्छिक निधि समर्पण किया था। देश के सभी राज्यों में यह अभियान चलाया गया था।हर माह एक करोड़ से अधिक दान हो रहा है प्राप्तअभियान में कुल 3500 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी। इस राशि को एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा व पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद दान में और तेजी आई है। हर माह एक करोड़ से अधिक का दान प्राप्त हो रहा है। रामलला के दान काउंटर सहित दर्शन मार्ग पर कुल छह दान काउंटर बनाए गए हैं। श्रद्धालु नकदी,ऑनलाइन, चेक, आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से दान अर्पित कर रहे हैं। इसके अलावा सोना, चांदी का भी दान भक्त बड़ी मात्रा में अर्पित किए जा रहे हैं। दान में मिले सोने व चांदी को बैंक के लॉकर में जमा कराया गया है। अक्तूबर 2023 में राममंदिर ट्रस्ट को विदेशी चंदा लेने का अधिकार प्राप्त हुआ। इसके बाद से विदेशी दान में भी तेजी आ गई है। पिछले दस माह में करीब 11 करोड़ का विदेशी दान ट्रस्ट को प्राप्त हो चुका है। नेपाल व अमेरिका से सर्वाधिक भक्त दान भेज रहे हैं। विदेशी दान लेने के लिए राममंदिर ट्रस्ट ने नई दिल्ली में स्टेट बैंक में खाता खोल रखा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button