छत्तीसगढ़
Trending
Rajya Sabha Elections 2026 : 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान, छत्तीसगढ़ की 2 सीटें शामिल; 26 फरवरी से नामांकन शुरू

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश के 10 राज्यों की कुल 37 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें छत्तीसगढ़ की 2 सीटें भी शामिल हैं। ये सीटें अप्रैल 2026 में रिक्त हो रही हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 16 मार्च 2026 को कराया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
पूरा चुनाव कार्यक्रम
- अधिसूचना जारी — 26 फरवरी 2026
- नामांकन की अंतिम तिथि — 5 मार्च 2026
- नामांकन पत्रों की जांच — 6 मार्च 2026
- नाम वापसी की अंतिम तिथि — 9 मार्च 2026
- मतदान — 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
- मतगणना — 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे से
- चुनाव प्रक्रिया पूर्ण — 20 मार्च 2026
राज्यसभा की इन सीटों के लिए संबंधित राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित विधायक मतदान करेंगे। छत्तीसगढ़ में दोनों सीटों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने की संभावना है।



