छत्तीसगढ़
Trending

**राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारम्भ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में मातृत्व-बाल स्वास्थ्य, जल संरक्षण, और स्वच्छता पर आधारित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और सामग्री वितरण**

राजनांदगाव, 28 सितंबर 2024

स्वच्छता ही सेवा 2024, विकास कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास तथा विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री वितरण एवं राजनांदगांव युवोदय लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अध्यक्षता मंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार माननीय सी.आर. पाटिल, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा माननीय डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अन्य नेता गण उपस्थित रहे। साथ ही मंच पर यूनिसेफ राज्य सलाहकार चंदन कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, जिलाधीश जिला राजनांदगांव संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सी.ई.ओ. सुरुचि सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति एवं यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत, युवोदय विनोद कुमार टेम्बुकर के साथ 70 युवोदय स्वयंसेवियों की उपस्थिति में *राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम लांच किया गया*।

राजनांदगांव युवोदय मातृत्व-बाल स्वास्थ्य एवं पोषण, जल संरक्षण एवं सम्पूर्ण स्वच्छता, स्वस्थ एवं सशक्त किशोरावस्था, अभिभावकों की भागीदारी एवं अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रम हेतु लांच किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button