छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

Raipur Press Club Oath Ceremony: रायपुर प्रेस क्लब में आज पदभार ग्रहण समारोह

रायपुर, 05 फ़रवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आज आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शाम 6:00 बजे मधुकर खेर स्मृति रायपुर प्रेस क्लब परिसर में होगा।

समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू और महासचिव गौरव शर्मा शपथ लेकर पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं कोषाध्यक्ष दिनेश यादव तथा सहसचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े भी अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पदभार ग्रहण समारोह को लेकर पत्रकारों और मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब के सदस्य और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button