छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: “ऑपरेशन निश्चय” में सरोना से अफीम तस्कर दिलबाग सिंह गिरफ्तार, 1.075 किलो अफीम और 5.5 लाख रुपए जब्त

रायपुर, 26 दिसंबर 2025/ रायपुर पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरोना से अफीम तस्करी करने वाले आरोपी दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1.075 किलोग्राम अफीम और 1 मोबाइल सहित 5 लाख 50 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया गया।
यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हुई। मामला थाना डीडी नगर क्षेत्र का है।


