छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पुलिस ने ढूंढे 100 गुम हुए स्मार्टफोन, स्वामियों को किया सुपुर्द

रायपुर, 11 मार्च 2026: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट ने विशेष अभियान चलाकर गुम हुए 100 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन्स की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) के निर्देशन में टीम ने आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम हुए मोबाईल फोन के मामलों की जांच की। तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर सभी मोबाइल फोन ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।

बरामद मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार से प्राप्त किए गए। कुछ मामले ऐसे भी थे, जहाँ मोबाइल धारकों ने स्वयं फोन कुरियर कर दिए।

पुलिस ने बताया कि यह अभियान गुम मोबाइल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करने और साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी के उद्देश्य से चलाया गया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button