छत्तीसगढ़

रायपुर: ननकीराम कंवर का अल्टीमेटम, कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत हटाए बिना रायपुर मुख्यमंत्री निवास पर धरना

रायपुर, 27 सितम्बर 2025 प्रदेश के दिग्गज आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को पत्र लिखकर जिलाधिकारी को हटाने की मांग की थी। ननकीराम ने पत्र में कलेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए और सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठेंगे।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जाँच के बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ननकीराम इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने की तैयारी शुरू कर दी है।

ननकीराम कंवर ने अपने नए पत्र में सवाल उठाया कि, आखिर अजीत वसंत को सरकार का संरक्षण क्यों मिला हुआ है? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कुछ आईएएस अधिकारियों के नियंत्रण में चल रही है और पिछली शिकायतों पर केंद्र सरकार ने कई आईएएस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन इस बार उनकी मांग पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

ननकीराम कंवर का धरना: आदिवासी नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने मांग पर अडिग हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री निवास के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button