
रायपुर, 24 जनवरी 2026/ राजधानी रायपुर में चल रहे रायपुर साहित्य उत्सव का आज दूसरा दिन बौद्धिक संवाद और रचनात्मक विमर्श के नाम रहा। आज साहित्य, संस्कृति, मीडिया, सिनेमा और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की जाएगी।
विनोद कुमार शुक्ल मंडप में
👉 राष्ट्र सेवा के सौ वर्ष,
👉 भारत का बौद्धिक विमर्श
👉 भारतीय ज्ञान परंपरा
जैसे विषयों पर संवाद आयोजित होगा।
लाला जगदलपुरी मंडप में
👉 छत्तीसगढ़ के लोकगीत,
👉 राष्ट्रीय मीडिया में बहस के मुद्दे
👉 डिजिटल युग में लेखक और पाठक
पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में
👉 धार्मिक फिल्म और टीवी धारावाहिक,
👉 नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया
👉 साहित्य के झरोखे से इतिहास
पर रोचक चर्चाएं होंगी।
अनिरुद्ध नीरव मंडप में
👉 “साहित्य: उपनिषद से AI तक” सहित
विविध समकालीन विषयों पर संवाद और परिचर्चा का आयोजन किया गया है।
साहित्य उत्सव का दूसरा दिन विचार, विमर्श और संस्कृति के संगम के रूप में साहित्यप्रेमियों के लिए खास बना हुआ है।



