छत्तीसगढ़
Trending

Raipur Lift Incident: लिफ्ट अचानक गिरी, मां-बेटी बाल-बाल बचीं — मेंटेनेंस पर उठे सवाल

रायपुर। राजधानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस–2 के G ब्लॉक में सोमवार रात करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। हादसे के समय लिफ्ट में सवार मां-बेटी मौजूद थीं। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंजिल पर पहुंचने के बाद जैसे ही मां-बेटी लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास करती हैं, अचानक लिफ्ट तेज गति से नीचे की ओर गिर जाती है और जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देती है। इसके बाद लोग मौके पर दौड़ पड़े।

स्थानीय निवासियों ने घटना के लिए आरडीए को जिम्मेदार ठहराया है। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में लंबे समय से लिफ्ट का नियमित और ठीक प्रकार से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। बताया गया कि 15 दिन पहले भी इसी तरह लिफ्ट गिरने की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है, जिससे ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

हादसे के बाद लोग दहशत में हैं और लिफ्ट के तकनीकी परीक्षण एवं मेंटेनेंस को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button