छत्तीसगढ़
Trending

Raipur Fraud: Aniruddha Dalvi Fools 12 Investors of ₹5 Crore – रायपुर ठगी: अनिरुद्ध दलवी ने 12 निवेशकों से 5 करोड़ रुपए ठगे, पुलिस तलाश में

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक शातिर ठग ने 12 निवेशकों को अपने जाल में फंसाकर 5 करोड़ रुपए ठग लिए। आरोपी अनिरुद्ध दलवी, जो कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है, अपनी कंपनी ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर लुभाता था।

जानकारी के मुताबिक, अनिरुद्ध ने निवेशकों को यह भरोसा दिलाया कि वह इंटरनेशनल मार्केट का कोर्स कर चुका है और ICICI बैंक कर्नाटक में फंड मैनेजर के रूप में काम कर चुका है। उसने अपने डीमैट खाते में 100 करोड़ रुपए की लाइव ट्रेडिंग दिखाकर निवेशकों को आश्वस्त किया।

अनवर मोहम्मद और अन्य निवेशकों ने आरोप लगाया कि अनिरुद्ध ने 100 दिन में राशि डबल करने का लालच दिया और प्रतिदिन 2% ब्याज का वादा किया। भरोसा दिलाने के लिए उसने पैसे के बदले सिक्योरिटी, जमीन के एग्रीमेंट और चेक देने तक का दावा किया।

पीड़ितों ने जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच 5 करोड़ रुपए कैश और ऑनलाइन माध्यम से कंपनी में जमा किए। इसके बाद, जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी बहाने बनाने लगा और अचानक अपना फोन बंद कर फरार हो गया।

रायपुर पश्चिम के एएसपी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही होने की संभावना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button