छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज: राइस मिल में चल रहा था पान मसाला बनाने का खेल, स्टेट जीएसटी की टीम ने मारा छापा

रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने रायपुर से सटे क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार रात को गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने यहां छापा मारा, जहां जांच के दौरान पान मसाला निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और बड़ी मात्रा में पाउच जब्त किए गए हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस राइस मिल में अवैध रूप से पान मसाला बनाने का काम चल रहा था। टीम को मौके से मिक्चर मशीन, पैकिंग पाउच और अन्य सामग्री मिली है। अब इस पूरे मामले में राइस मिल के मालिक से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई राजिम के पास कुर्रा से लगे सोने सिली मार्ग पर स्थित राइस मिल में की गई है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यहां किस कंपनी का अवैध पान मसाला पैक किया जा रहा था और राइस मिल किसकी है। जीएसटी विभाग की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button