रायपुर ब्रेकिंग: इंडिया vs साउथ अफ्रीका वनडे में टिकट ठगी का मामला, युवती से ऑनलाइन 6 हजार रुपये की ठगी

रायपुर। भारत–साउथ अफ्रीका एक दिवसीय क्रिकेट मैच की तैयारियों के बीच टिकट ठगी का मामला सामने आया है। अमलीदीह की युवती से 20 लोअर टिकट देने के झांसे में 6 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में डलवा लिए गए। आरोपी ने बाकी पैमेंट और टिकट लेने के लिए युवती को स्टेडियम बुलाया, लेकिन वहाँ पहुँचने के बाद घंटों फोन कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
🚨 मैच तैयारियां: पुलिस ने की सुरक्षा को लेकर बैठक, 2 हजार जवान तैनात
रायपुर में IG रायपुर रेंज और DIG गिरिजाशंकर जायसवाल के नेतृत्व में DSP, ASP और SSP स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक कर रहे हैं। स्टेडियम BCCI को हैंडओवर होने के बाद पहली बार मैच आयोजित हो रहा है।
🛡️ सुरक्षा-व्यवस्था: होटल और स्टेडियम समेत पूरे रूट पर तैनाती
मैच के दौरान टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से रांची से रायपुर आएंगे। पूरे रूट, होटल और स्टेडियम में पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा कड़ी की जाएगी। 3 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे मुकाबला शुरू होगा।



