छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर BREAKING: साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पहुंचा निगम दल, जोरदार हंगामा… विकास उपाध्याय और आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने की कार्रवाई को लेकर भारी बवाल मच गया। निगम की टीम जेसीबी, पुलिस बल और अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद व्यवसायियों और कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध किया।

शुक्रवार रात ही पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी व्यवसायियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए थे। बताया जा रहा है कि व्यापारियों को आज सुबह 5 बजे तक जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया।

सुबह कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई। विरोध करते हुए कई कांग्रेसी जेसीबी के सामने लेट गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने विकास उपाध्याय, आकाश तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल निगम की टीम चौपाटी हटाने के काम में लगी हुई है। दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियां स्थल पर मौजूद हैं और पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग की तैयारी
चौपाटी व्यापारियों को पहले ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट करने का प्रस्ताव था, लेकिन वह जमीन रेलवे की होने के कारण मामला अटक गया। रेलवे उस स्थान पर पार्किंग विकसित करने की योजना बना चुका है और मोटर मैकेनिकों को जगह खाली करने नोटिस भी जारी कर चुका है। इसी कारण चौपाटी शिफ्टिंग का निर्णय ठंडे बस्ते में चला गया था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button