छत्तीसगढ़

रायपुर-बिलासपुर हाईवे हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, कई यात्री फंसे, 10-12 घायल

रायपुर/बलोदाबाजार। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर आज सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार कई यात्री फंस गए।
स्थानीय लोगों और युवा कांग्रेस नेता राज यादव सहित उनके साथियों ने तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने में सहयोग किया। दुर्घटना में लगभग 10-12 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button