छत्तीसगढ़
Trending

Railway News: उतकल और हमसफर एक्सप्रेस 14 घंटे लेट, यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा!

बिलासपुर, 11 मार्च 2026: ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी के बाद रात 11 बजे बिलासपुर पहुंची। इसके अलावा आजाद हिंद और कलिंग उत्कल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें पिछले कई महीनों से लगातार 4 से 5 घंटे लेट चल रही हैं। मंगलवार को पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से रवाना हुई।

रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की समय पर चलाने के लिए कई बार रद्दीकरण और टाइमिंग सुधार की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं, जबकि झारसुगुड़ा तक वे सामान्य गति से पहुंच रही हैं।

देशभर में नई रेलवे लाइनों का निर्माण जारी है। बिलासपुर-हावड़ा के बीच चौथी लाइन, झारसुगुड़ा-राउरकेला में तीसरी और चौथी लाइन तथा राउरकेला-रांची, हटिया और बोकारो रेल खंड में कार्य चल रहा है। नई लाइनों और यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हो रहा है।

यात्री हड़बड़ी और असुविधा जताते हुए रेलवे प्रशासन से समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

TAGS: छत्तीसगढ़, रेलवे, ट्रेनों की देरी, बिलासपुर, यात्री परेशान


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button