छत्तीसगढ़
Trending

Raigarh Crime : वेलेंटाइन डे पर नाबालिग प्रेमिका और उसकी सहेली से जंगल में दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़/छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वेलेंटाइन डे के दिन एक युवक द्वारा नाबालिग प्रेमिका और उसकी सहेली के साथ जंगल में दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

मोबाइल से दोस्ती, शादी का झांसा

पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान दिसंबर 2025 में आरोपी ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।

14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) को आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता अपनी नाबालिग सहेली के साथ पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची, जहां अटल चौक में आरोपी अपने साथी जयकिशन धोबा के साथ मोटरसाइकिल से उन्हें लेने आया।

जंगल ले जाकर वारदात

चारों लोग सोनाजोरी क्षेत्र पहुंचे और रात में जंगल की ओर चले गए। आरोप है कि वहां मुख्य आरोपी ने पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म किया और फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

रिपोर्ट के बाद गिरफ्तारी

दोनों पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में जयकिशन धोबा की भूमिका सहयोगी के रूप में सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है तथा मामले की आगे जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button