छत्तीसगढ़
Trending

पुलक भट्टाचार्य बने सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव, iGOT मिशन कर्मयोगी के राज्य समन्वयक भी नियुक्त

रायपुर | 10 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

वर्तमान में वे अपर संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ थे, जहां से उन्हें पदमुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही शासन ने पुलक भट्टाचार्य को iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय समन्वयक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है। इस भूमिका में वे राज्य में क्षमता विकास से जुड़े इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी और विभागीय समन्वय का कार्य संभालेंगे।

iGOT मिशन कर्मयोगी केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता निर्माण और कौशल विकास को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सशक्त बनाना है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button