छत्तीसगढ़
Trending
अंबिकापुर पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 20 नवंबर 2025/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अंबिकापुर दौरे पर पहुंचीं। गांधी स्टेडियम हेलीपेड पर राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति मुर्मु आज अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।



