छत्तीसगढ़
Trending

नव्या मलिक केस पर सियासत तेज: गृहमंत्री विजय शर्मा बोले– भूपेश सरकार में 7 बार विदेश गई, तब क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

रायपुर। ड्रग सप्लाई के आरोपों में चर्चित नव्या मलिक मामले को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ साय सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नव्या मलिक की गिरफ्तारी भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई और उसे जेल भी जाना पड़ा, जबकि कांग्रेस शासनकाल में उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार के समय नव्या मलिक सात बार विदेश यात्रा पर गई, लेकिन उस दौरान यह नहीं बताया गया कि वह किस काम से विदेश जा रही थी और उस पर कोई जांच क्यों नहीं हुई।

विजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में नशे के खिलाफ कड़ा अभियान चला रही है और नशे के नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button